कश्मीर में हिंदू महिला शिक्षक की हत्या को लेकर केंद्र पर जमकर बरसे फारुख अब्दुल्ला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

जम्मू-कश्मीर: महिला शिक्षिका रजनी बाला की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है.

आतंकवादियों द्वारा महिला शिक्षिका की हत्या पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारुख़ अब्दुल्ला ने कहा कि ये दिखाता है कि हमारे रियासत में कितना अमन है. वहां कितने पुलिस वालों को मारा गया, लोगों को मारा गया, मुसलमानों को मारा गया और फिर भी कहते हैं कि वहां अमन है. सुरक्षा कहां है?, बातों से कुछ नहीं बनता इन्हें कोई ऐसा रास्ता निकालना होगा जिससे ये लोगों के दिल जीत सकें और हम इस मुसीबत से निकल सकें

इससे पहले फारुख अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर में रोज़ मौतें हो रही हैं. कोई दिन ऐसा नहीं है, जब मौत नहीं हो रही है. इतनी फौज़ भर दी गई है, जितने वहां लोग भी नहीं हैं. शांति लाने के लिए, शांति नहीं आएगी. जब तक आप लोगों का दिल नहीं जीतेंगे, और लोगों के दिल जीतने के लिए फौज़ की ज़रूरत नहीं है, मोहब्बत की ज़रूरत है. उनको समझने की ज़रूरत है. दूसरा जब तक हमारे अपने पड़ोसी से बात नहीं होगी.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज