Bareilly news:नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली | बहेड़ी पुलिस ने एक युवक को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है | बताया जा रहा है कि युवक किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में था उससे पहले वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया | पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रोडवेज बस स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया |

 

बहेड़ी पुलिस के मुताबिक इनदिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व बहेड़ी क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण मे दिनांक 17 मई को कोतवाली बहेडी के प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र भडाना के नेतृत्व मे उ0नि0 श्री राकेश कुमार, का0 बिट्टू सिंह , अंकित कुमार ने अभियुक्त 01. मो0 शाहिद पुत्र अब्दुल वारी नि0 मो0 टांडा कस्बा, थाना बहेडी, बरेली को एक अदद नाजायज चाकू के साथ रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया । बहेड़ी पुलिस ने अवैध चाकू की बरामदगी के सम्बन्ध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपी को माननीय कोर्ट के सामने पेश किया जायेगा उसके बाद ही आरोपी को कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा जायेगा |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज