बहेड़ी में किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बहेड़ी | किसान नेता  स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की 11 वीं पुण्यतिथि गन्ना समिति बहेड़ी ने तमाम किसानों  यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई। इस मौके पर  किसान यूनियन के नेताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत के फोटो पर पुष्प अर्पितकर उन्हें याद किया और महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डाला | वही कुछ नेताओं ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत किसानों की समस्याओं पर संघर्ष करते थे उन्होंने अपने जीवन में हमेशा किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी | कार्यक्रम शुरू होने से पहले तमाम किसान नेता अपने तय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे |

 

 

किसान नेताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जैसे नेताओं की समाज के लिए जरुरत बताते हुए कहा कि हम सभी उनके पुण्यतिथि पर निर्णय लेना चाहिये कि  हम बाबा जी के बताये रास्ते पर चलेंगे और अपने किसान भाइयों के हक़ के लिए लड़ेंगे | पुण्यतिथि के कार्यक्रम में  प्रदेश प्रमुख महासचिव चौधरी जगत सिंह जिला मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरदार सरबजीत सिंह तहसील अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह तहसील उपाध्यक्ष विजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सार्थक संधू ब्लॉक अध्यक्ष दमखोदा कृष्ण गोपाल रूपकिशोर विशाल कुमार, चौधरी गौरव सिंह , शवभान चंद्र बौद्ध, चौधरी सूरज पाल सिंह यामीन मलिक नरेंद्र कुमार कुलबीर सिंह नेपाल सिंह ओंकार सिंह आदि तमाम किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज