रंजिश में रिश्ते के भतीजों ने गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या ,

SHARE:

बरेली |  थाना शाही में शुक्रवार रात बाग़ की रखवाली कर रहे बुजुर्ग को उसके रिश्ते के दो भतीजों  ने गोली मारकर हत्या कर दी | बताया जा रहा है बुजुर्ग के दबंग किस्म के दो भतीजे बाग़ में आम तोड़ने गए थे इसी दौरान बुजुर्ग ने आम तोड़ने पर एतराज किया इस बात से आक्रोशित युवकों ने  पहले बुजुर्ग को शराब के नशे में जमकर पीटा बाद में गोली मारकर हत्या कर दी | जब बुजुर्ग के साथ यह घटना हो रही थी तब बुजुर्ग के साथ एक अन्य व्यक्ति बाग़ की रखवाली कर रहा था | मारपीट को देखकर रखवाली में लगा दूसरा व्यक्ति बुजुर्ग को छोड़कर फरार हो गया |
जानकारी के मुताबिक शाही थाना क्षेत्र  के गांव जुन्हाई का रहने वाले मानसिंह (63 ) अपने साथ इंद्रपाल के साथ  इन दिनों बाग़ की रखवाली करते थे | बीती रात मानसिंह के रिश्ते के दो भतीजे शेरसिंह और मुरारी लाल शराब पीकर बाग में गए थे और पुरानी रंजिश में बाग़ से  आम तोड़ने लगे | बुजुर्ग ने आम तोड़ता देख दोनों युवकों को मना किया | इसके बाद दोनों युवकों ने अपना गुस्सा निकालते हुए बुजुर्ग को गन्दी गन्दी गाली दी और जमकर मारपीट की | जब इन्द्रपाल ने दोनों युवकों को रोकना चाह तो दोनों ने उसे भी गाली दी और हमलावर हो गए | इसके बाद इंद्रपाल डर की वजह से मौके से फरार हो गया |
मानसिंह के परिजन सतवीर सिंह  ने बताया कि इंद्रपाल के जाने के बाद मानसिंह ने मदद के लिए आवाज  लगाई लेकिन गांव दूर होने की वजह से उनकी कोई आवाज नहीं सुन सका | इसके बाद दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर जमकर पीटा , इतने में  भी मन नहीं भरा तो आरोपियों ने तमंचे से मानसिंह के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना शाही के अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है | पुलिस ने दोनों हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है |  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!