नन्हे लंगड़ा के बारात घर से निकाला जा रहा है सामान ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी

।। कस्बा का कुख्यात स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा उर्फ रियासत जो कि अभी जेल में बंद है। और उसका लड़का बब्बू ने कुछ दिन पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया।नन्हे लंगड़ा की अवैध संपत्ति पर कई माह पूर्व मैन रोड पर बने फुल ऐसी आशियाना बैंकट हाल पर बीडीए ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया था जिसका मलवा व सामान की देखरेख में काफी दिनों तक स्थानीय थाना पुलिस की पिकेट भी लगाई गई थी।

 

स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा के गुर्गों ने सांठगांठ कर बैंकट हाल पर जेसीबी मशीन व पोकलेन लगाकर उसमें लगे लोहे के गाटर, सरिया, विंडो, गेट, एसी सहित आदि कीमती सामान निकालने का काम पिछले चार-पांच दिनों से रात दिन जारी है। जबकि कोर्ट से जारी नोटिस जनवरी में स्थानीय पुलिस के द्वारा नन्हे लंगड़ा की संपत्ति पर चस्पा किया गया था। संपत्ति को खुर्द-बुर्द ना करने की हिदायत भी दी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज