अल्पसंख्यक विभाग की जमीनों को भूमाफियाओं से कराया जायेगा मुक्त , मदरसे भी होंगे संचालित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

  • यूपी के सभी जिलों में बनेंगी बड़ी गौशाला
  • आंवला बनेगा जल्द जिला
  • अल्पसंख्यक विभाग की जमीने भूमाफियाओं से होंगी मुक्त

 

बरेली | यूपी सरकार के पशुधन एवं अल्पसंख्यक मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि यूपी सरकार  गायों को संरक्षित करने का काम करेगी | हर न्यायपंचायत स्तर पर एक बड़ी गौशाला बनवाएंगे | इन गौशालों में गायों  को छुट्टा  नहीं रखा जायेगा बल्कि खूंटे से बांधकर  रखा जाएगा | गौशालों में अन्य दुधारू गायों को भी रखा जायेगा ताकि सभी गौशाला अपने आर्थिक संसाधनों से चले | वही छुट्टा  जानवरों से होने वाले नुकसान के सवाल पर कहा कि किसान इस बात से खुश हो जायेगा कि उसकी फसल संरक्षित हो जाएगी | उन्होंने इस बात के लिए किसान भी दोषी है जब  गाय  दूध नहीं देती है तो किसान उसे छुट्टा  कर देता है और दूध देने पर बांध लेता है |

 

वह सीएम से बैठक करने के बाद 75 जिलों के जिलाधिकारियों के लिए एक आदेश जारी कराएंगे जिन जिन जिलों में गौशालों की जमीन पर भूमाफियों ने कब्जे कर रखे है उन्हें कब्ज़ा मुक्त कराके हरा चारे की बुवाई करवाएंगे ,जिससे चारे की कमी नहीं रहेगी |
धर्मपाल सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक तरफ उन्हें गायों की चिंता करना है वही अल्पसंख्यक लोगों का भी ध्यान रखना है | यह दो  अलग  अलग विभाग है | अल्पसंख्यक विभाग के पास बहुत जमीनें है | इन पर  माफियाओं के कब्जे है उन्हें भी मुक्त कराया जाएगा |

 

 

वही मदरसों के मुद्दे पर कहा कि कोई राष्ट्रीय शिक्षा देगा , राष्ट्र हिट की बात करेगा , आतंकवादियों की बात नहीं होगी , कमर्शियल शिक्षा देंगे तो मदरसों को चलाया जायेगा | धर्मपाल को आंवला बनाये जाने के सवाल पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी आंवला को जिला बनाने के लिए रिपोर्ट मांग ली है , जबकि उनसे कहा था कुछ समय के लिए रुक जाए | यहाँ से नया जिला बनाने की भी रिपोर्ट चली गई है | बता दे कि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह इनदिनों मंत्री बनने के बाद अपने गृह जनपद के दौरे पर है आज मंत्री  धर्मपाल सिंह ने आईवीआरआई संस्थान में विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने के साथ मीडिया को भी संबोधित किया |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज