News Vox India
धर्म

नवरात्र लाइव : घर घर मां शैलपुत्री का हुआ आगमन , हर तरफ माहौल हुआ भक्तिमय ,

बरेली |  चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन है | मान्यताओं के अनुसार पहला दिन माँ शैलपुत्री का होता है | मां के स्वागत के भक्त कई दिन पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर देते है | नवरात्र के पहले दिन को देखते हुए श्रद्धालु सुबह से मंदिर पहुंचने लगे थे | शहर के मुख्य  नव दुर्गा मंदिर (नौ देवी मंदिर )में सुबह से मंदिरो में श्रद्धालओं का ताँता लगा हुआ था | लोग मां की पूजा अर्चना करके मां का आशीर्वाद लेना चाहते थे | हालांकि सभी  घरों में मां के दरवार भी सजाये गए है ऐसे  लोग घर में ही पूजा अर्चना करके मां का आशीर्वाद लेने की कोशिश कर रहे है | नौ देवी मंदिर को शहर का प्राचीन मंदिर  भी बताया जाता है |

Advertisement

 

शहर के माँ काली मंदिर में भी नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखी  गई | यहाँ सुबह से ही लोग देवियों के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे | श्रद्धालओं ने बताया कि वह नवरात्रि के मौके पर जरूर काली मंदिर पहुंचते है | यहां मां से जो मांगते है वह सब कुछ मिलता है | आज का दिन इसलिए भी विशेष हो जाता है क्योंकि आज से हिन्दू वर्ष की भी शुरुआत हो रही है |

Related posts

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन हो सकता है परेशानी भरा, जानें सभी अपना राशिफल,

newsvoxindia

सावन में बम बम भोले के बाद अब भादो में स्वागतम् कृष्णा,

newsvoxindia

आज उच्च के चंद्रमा से मिलेगी भरपूर ऊर्जा -ऐसे करें शनिदेव की पूजा अर्चना , जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Leave a Comment