News Vox India
शहर

200 गज जमीन के विवाद में फतेहगंज पूर्वी में पथराव के साथ फायरिंग , 3 घायल

 बरेली |  फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में जमीन  विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए | जिसके चलते  दोनों पक्षों में जमकर पथराव किया  | वही बताया यह भी जा रहा है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की | घटना में  दोनों पक्ष से कई  लोग घायल हो गए | घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है |पीड़ित कमलेश यादव ने बताया कि  दूसरा पक्ष उनकी  200 गज जमीन पर अपनी  भैंस बांध रहा था  ।

 

रामपाल और  राजपाल उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है  जब आज सुबह  विरोध किया तो रामपाल , राजपाल , बदन सिंह , प्रवेश ने  मारपीट करने के साथ उन पर पथराव कर दिया । जिसमे  कमलेश यादव , मुन्नी देवी , प्रेमवती , सलोचना घायल हो गई  । सूचना पर पहुंची  पुलिस ने  ने घायलों को फतेहगंज  पूर्वी  के  सीएचसी में भर्ती कराया | सीएचसी के  डॉक्टर ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते है  बरेली रेफर कर दिया |

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी के नगरिया कला में रामपाल यादव और वीरपाल के आपसी विवाद में तीन लोग आंशिक रूप से घायल है | इस सम्बन्ध में फतेहगंज पूर्वी थाने में धारा 323 ,504 ,506 307 ipc के तहत रामपाल और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है | इस प्रकरण में रामपाल की गिरफ्तारी हो गई शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है |

Related posts

मण्डनपुर शुमाली के बच्चो ने टीचर संग विज्ञान कला और क्राफ्ट प्रदर्शनी देखी,

newsvoxindia

डेलापीर मंडी में सब्जियों  के थोक के यह है  भाव , देखें  सूची ,

newsvoxindia

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू की,

newsvoxindia

Leave a Comment