News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़

बरेली : नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के साथ धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप , आरोपी गिरफ्तार 

बरेली |  फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर  नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने और  धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा है | पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म , धर्म  संपरिवर्तन अधिनियम 2021  , पॉक्सो के  तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया है |
पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक ने अपना हिन्दू नाम आकाश बताकर उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया  और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया साथ ही धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बनाया | पीड़िता की मां की मांग है पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही करे |
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म  के साथ धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था | पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में   376 आईपीसी , पॉक्सो एक्ट के साथ धर्मपरिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था  | पुलिस ने आरोपी आसिफ को  गिरफ्तार कर माननीय कोर्ट में पेश किया है |

Related posts

स्कूल गए छात्र की तालाब में डूबने से  मौत, परिवार ने स्कूल स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप,

newsvoxindia

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा ने   65.674 करोड़ लागत की  119 परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया,

newsvoxindia

कांग्रेस वार रूम बनाकर विपक्षियों को देंगे टक्कर , पढ़े यह खबर 

newsvoxindia

Leave a Comment