
गिरीश नारायण
दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में एक डॉग को आसमान में उड़ाने का मामला सामने आया है | पुलिस ने पीएफए की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी गौरव शर्मा एक यू ट्यूबर है | वह अपना एक यू ट्यूब चैनल चलाता है | जानकारी के मुताबिक गौरव शर्मा ने हीलियम वाले गुब्बारे से अपने पालतू कुत्ते डॉलर को हवा में उड़ाया और उसका वीडियो बनाकर एक सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया | बाद में उसे हटा भी दिया |

इसी दौरान इस वीडियो के बारे में केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी के संगठन पीएफए को पता चल गया | पीएफए ने मामले की शिकायत मालवीय नगर पुलिस से की | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 34, के साथ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया | दिल्ली पुलिस के अतुल ठाकुर साउथ दिल्ली ने बताया कि मालवीय नगर थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी कि एक वीडियो यू ट्यूब पर देखा गया है |

जिसमे एक शख्स अपने पालतू डॉग को हिलीयम गुब्बारों की मदद से उड़ा रहा है | इस मामले में पुलिस ने जाँच शुरू की मामला सही पाया गया | आरोपी गौरव शर्मा पर पशु क्रूरता अधिनियम के साथ कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार किया गया है |




