गवर्नर की  सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी की पत्नी अपने दो मासूम बच्चों के साथ छत से कूदी , तीनों की हालत नाजुक 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटी में उस समय हड़कंप मच गया जब पीएसी में एचसीपी की पत्नी अपने दो मासूम बच्चों को लेकर छत से कूद गई | इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वही बच्चे भी गंभीर रूप  से घायल हो गए | महिला सहित बच्चों को अलग अलग  निजी अस्पतालों  में भर्ती कराया गया है | जहाँ महिला के साथ बच्चों की  हालत नाजुक बनी हुई है | जानकारी मुताबिक एचसीपी की  पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है |  गुरुवार को  वह कैंट क्षेत्र  स्थित अपने अपने घर की छत से कूद गई|  जब यह घटना हुई तो उस समय  महिला के पास  4 वर्षीय  बेटी और  5 साल का बेटा भी था| अचानक  बच्चों की रोने की आवाज सुनकर  पड़ोसी मौके पर पहुंचे  तो देखा तीनों जमीन पर खून से लतपत पड़े है  | 
गवर्नर की  सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी की पत्नी अपने दो मासूम बच्चों के साथ छत से कूदी , तीनों की हालत नाजुक 

स्थानीय लोगो ने तुरंत महिला सहित दोनों  बच्चों को  एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया | जहां महिला की  हालत गंभीर बनी हुई है|  बताया यह जाता है कि महिला का पति  लखनऊ में राजभवन में तैनात  है | घटना होते ही स्थानीय लोगों ने महिला के पति को  सूचना दी  |  महिला मूलरूप से  कासगंज के कस्बा सिड़पुरा की रहने वाली है | महिला के पति  खेतपाल सिंह ने बताया कि चनेहटी में वह अपनी पत्नी सुमीना सोरेन, बेटा सुनील और बेटी गुड़िया के साथ रहते हैं|  पिछले तीन महीने से उनकी बटालियन लखनऊ में  है| कुछ दिन से उनकी पत्नी सुमीना अवसाद में आ गई हैं और अक्सर डर जाती हैं | इसके चलते पिछले दिनों वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे और पत्नी को समझा बुझाकर 24 मई को वापस चले गए थे|

गवर्नर की  सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी की पत्नी अपने दो मासूम बच्चों के साथ छत से कूदी , तीनों की हालत नाजुक 

बुधवार रात भी उनकी पत्नी किसी कारण से डर गई और चनेहटी में प्रधान छोटेलाल के घर पहुंच गई|  प्रधान के साथ साथ उन्होंने भी फोन करके सुमीना को समझाया और आश्वस्त करके घर भेज दिया था। खेतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सूचना दी की उनकी  पत्नी   पांच साल के बेटे सुनील और चार महीने की बेटी गुड़िया को लेकर छत से कूद गई है | पड़ोसियों ने ही तीनों को सिविल लाइंस के दो निजी अस्पतालों में ले जाकर भर्ती कराया|  तीनों के सिर में चोट लगी है और तीनों की  हालत गंभीर है| महिला के पति ने फोन पर बताया कि  वह लखनऊ से बरेली के लिए निकल रहा है | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर छत से कूद गई है | महिला की हालत नाजुक बनी हुई है | बच्चे खतरे से बाहर है | तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है | महिला की तबियत ठीक होने पर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की जाएगी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज