हरियाणा से होली पर घर वापसी करके मजदूर हादसे के हुए शिकार,4 की मौत 6 घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता, वरिष्ठ संवाददाता

यूपी के बदायूं में बुधवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घटना में घायल हो गए।बताया जाता है कि बदायूं के मटकुली गांव के पास रोडवेज बस में पीछे से ईको कार ने टक्कर मारी जिसके चलते 4 लोगों की मौत हो गई वही अन्य 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक हरियाणा में मजदूरी किया करते थे और होली के मौके पर अपने गाँव वापस आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के मटकुली गांव के पास रोडवेज बस में पीछे से ईको कार ने टक्कर मार दी जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई । घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और रोडवेज बस को पकड़ लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज