अनियंत्रित कार खंती में गिरी चार लोग घायल , पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

अब्दुल वाजिद 

बरेली |  बहेड़ी के नैनीताल फोरलेन हाइवे पर एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खंती में जा गिरी जिससे चार गंभीर रूप से घायल हो गए | कार खंती में गिरते ही  बैठे सवार कार में बुरी तरह फंस गए | घटना की सूचना  पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे गए और कार में मौजूद लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे | काफी प्रयास के बाद  स्थानीय लोगो ने कार में बैठे सभी घायलों को निकाल लिया |  बाद में घायलों को पुलिस की मदद से  घायलों को इलाज के लिए बहेड़ी सीएचसी  भेज दिया गया |

बहेड़ी पुलिस ने बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के मंडनपुर शुमाली के पास  तेजरफ्तार अनियंत्रित कार  पहले पेड़ से टकराई बाद में खंती में जा गिरी ,जिसके चलते कार में बैठे सभी सवार घायल हो गए | घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने निकलवाया और एम्बुलेंस की मदद से इलाज के अस्पताल भेज दिया | घायल लोगो में अर्जुन निवासी लोधीपुर थाना क्षेत्र बहेड़ी का है जबकि अन्य लोगों में आजम , इमरान ,मोहम्मद अहद , इस्लामनगर के रहने वाले है |

वही एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि आज बड़ा हादसा बच गया बरना कुछ भी हो सकता है | यहां मौजूद लोगों  ने बहुत तेजी से खंती से कार सवार घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से सीएचसी के लिए भिजवाया |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज