मासूम के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली | इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को केंद्रीय विद्यालय के पास रोड नंबर 7 के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है | बीते दिन दुष्कर्म की घटना के विरोध में आक्रोशित हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने नैतीताल हाइवे को जाम कर दिया था और कार्रवाही के आश्वासन के बाद ही हिन्दू संगठन के साथ स्थानीय लोग हाइवे से हटे थे | पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाने के साथ पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़िता से भी बात की थी | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्त शिवा उर्फ शिवम (23 ) पुत्र बबलू उर्फ राजेंद्र निवासी थाना इज्जत नगर बरेली ने केंद्रीय विद्यालय के पास रोड नंबर 7 पर पुलिस पर जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे द्वारा कई फायर किए थे | पुलिस द्वारा जवाबी तीन फायर किए गए जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया | अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई थी जिसमें बताया गया था कि उनकी 7 वर्षीय बालिका दुकान पर सामान लेने गई थी और काफी देर तक लौटकर नहीं आई , इसके बाद उसे तलाश किया गया | इसी दौरान पीड़िता घर से 200 मीटर की दूरी पर रोती हुई मिली थी और उनके द्वारा रेप होने की आशंका जताई गई थी | इस तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया था | बाद में पुलिस ने पीड़िता से बातचीत के आधार पर एक अभियुक्त शिवा उर्फ़ शिवम को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर अवैध हथियार से फायर किया गया | पुलिस की जबावी कार्रवाही में अभियुक्त के एक पैर में गोली लगी | अभियुक्त को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है | प्रकरण के अभियुक्त शिवा उर्फ शिवम को गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज