बरेली में फिर लहराया भगवा, 9 में से 7 सीटों पर भाजपा का कब्जा ,

SHARE:

उत्तर प्रदेश के  बरेली जिले में एक बार फिर यह बात साबित हो गई है कि बरेली का भाजपा का गढ़ है | यहां की 9 विधानसभा में से 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने कब्ज़ा किया है जबकि दो सीटों पर सपा के उम्मीदवारों ने जीत   हासिल की है | जिले की सभी सीटों पर सपा- भाजपा के उम्मीदवारों की सीधे टक्कर थी लेकिन भाजपा के उम्मीदवार सपा उम्मीदवारों के ऊपर 21 साबित हुए है | वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने बरेली जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराया थे | इस तरह भाजपा को जिले  में दो सीटों का नुकसान हुआ है | सपा की ओर जीत  हासिल करने वालों में  बहेड़ी से सपा उम्मीदवार अताउर्रहमान और  भोजीपुरा सीट से शहजिल इस्लाम है | सपा के नेताओं ने यह जीत  उन सीटों पर हासिल की है जहां जनता  अपने विधायक का विरोध कर रही थी |

Advertisement

जानिए कौन कहां से जीता 
शहर विधानसभा सीट से तीसरी बार  डॉक्टर अरुण कुमार जीते आंवला से 6 वीं बार भाजपा के धर्मपाल सिंह चुनाव जीते,
मीरगंज से भाजपा के डॉ डीसी वर्मा  दूसरी बार चुनाव जीते, फरीदपुर से भाजपा के उमीदवार प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल  दूसरी बार चुनाव जीते,  बिथरी चैनपुर से भाजपा के डॉ राघुवेन्द्र शर्मा  पहली बार जीते,  कैंट से भाजपा के संजीव अग्रवाल भी पहली बार जीते,  नबाबगंज से भाजपा के डॉ एमपी आर्य पहली बार जीत हासिल की ।

भाजपा के सामने केवल सपा कर सकी मुकाबला:

जिले की सभी सीटों पर सपा उम्मीदवारों ने अपना दम दिखाया |  मतगणना  के दौरान शुरुआत में कुछ ऐसे हालत थे जब सपा उम्मीदवार सपा उम्मीदवारों को लीड दे रहे है | जैसे जैसे मतगणना आगे बड़ी बैसे भाजपा के उम्मीदवारों ने सपा के उम्मीदवारों को लीड देना शुरू की | भाजपा के उम्मीदवार डीसी वर्मा भाजपा के उम्मीदवारों में केवल एक ऐसे उम्मीदवार रहे जिन्होंने सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की |  बसपा कांग्रेस के उम्मीदवार जिले के किसी भी सीट पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके |

 

भाजपा के यह दिग्गज हारे चुनाव :
योगी सरकार में राजस्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार अपना चुनाव हार गए | उन्हें सपा के उम्मीदवार अताउर्रहमान ने कड़े मुकाबले में हरा दिया | भोजीपुरा सीट से भाजपा विधायक बहोरन लाल मौर्य को भी पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने हरा दिया है | बताया जाता है कि  भोजीपुरा विधानसभा में विकास नहीं होने से जनता उनसे नाराज चल रही थी यही वजह रही कि बहोरन लाल मौर्य को हार का सामना करना पड़ा |

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!