बर्थ डे पर अनोखी पार्टी , जिसने देखा उसने बच्चे को दी दुआएं , देखिये यह वीडियो 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक अनोखी बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है | वायरल वीडियो में  रोविन गुप्ता नाम का  शख्स  अपने बेटी के उपलक्ष्य में बर्थ डे पार्टी दे रहा है | पार्टी में बेजुबान  जानवरों के लिए थाली सजाई गई है | यहाँ जानवरों की पसंद के हिसाब से मेनू बनाया गया है | यहां बंदरों के लिए केला , तरबूज , गाय, भैंस , घोड़ों के लिए चोकर , कुत्तों के लिए दूध के साथ पनीर का इंतज़ाम किया गया है | वायरल वीडियो में पार्टी के दौरान  एक ही परिवार के कुछ  लोग दिखाई दे रहे है | वही वीडियो में बेजुबान  कुत्तों  के लिए दूध की थाली सजाई गई है | जहां छोटे बड़े कुत्ते बड़े चाव से दूध पी रहे है | बन्दर भी तरबूज खाने का मजा ले रहे है | घोड़े, गधे भैंस ,गाय चोकर खा रहे है | जानकारी के मुताबिक बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले रोविन गुप्ता ने अपने बेटी अर्शिका गुप्ता के छठे बर्थडे को यादगार बनाने के लिए जानवरों को बर्थडे पार्टी दी | यह पार्टी केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी के पशु- पक्षी अस्पताल चौबारी में आयोजित हुई | इस पार्टी की खास बात यह रही पूरे परिवार ने अपने हाथों से सभी जानवरो को पार्टी दी | पार्टी में अर्शिका गुप्ता की मां खुशबु गुप्ता , दादी सुशीला गुप्ता , के साथ अस्पताल के स्टाफ में धीरज पाठक , विक्रांत यादव के साथ कई लोग मौजूद रहे | 

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज