
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी। कई मामलों में बांछित चल रहे कस्बा के स्मैक तस्कर के द्वारा कोर्ट में हाजिर होने के बाद तस्कर को रिमांड पर लेकर पहुंची| उत्तराखंड एसटीएफ ने उसके घर पर रखकर कई घंटे पूछताछ करके तस्करी के सबूत इकट्ठे किये। उधर एसटीएफ टीम के आने की सूचना पर कस्बे नामी ग्रामी तस्कर घर से फरार हो गए।हालांकि टीम उनके घर छापामारी करने नही पहुँची थी।कस्बा के मोहल्ला अंसारी निवासी रिजवान दो साल से उत्तराखंड के कई थानों में दर्ज स्मैक तस्करी के मामलों में बांछित चल रहा था। कोर्ट के द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के कारण एसटीएफ टीम पर उसकी
गिरफ्तारी करने का भारी दबाब था।एसटीएफ ने बीस दिन पहले टीम ने उसके घर छापामारी कार्यवाही करके 108 ग्राम स्मैक और नकदी बरामद करके उसकी पत्नी तबस्सुम को जेल भेजा था। पुलिस के मुताबिक इसके बाद करीब एक सप्ताह पहले रिजवान ने कोर्ट में सिलेन्डर किया था। एसटीएफ टीम उसको रिमाण्ड पर लेने के बाद मंगलवार को उसे लेकर उसके घर आई।कई घंटे तक घर मे रहकर उससे पूछताछ करके स्मैक तस्करी के सबूत जुटाए। इसकी भनक लगने पर कस्बा के नामी ग्रामी तस्कर अपने घरों से फरार हो गए।हालांकि एसटीएफ की टीम किसी भी तस्कर के घर छापामारी करने नही गयी।




