बरेली के डोहरा रोड़ से फर्जी दरोगा गिरफ्तार , आरोपी के पास से  नीली बत्ती लगी ब्रेजा कार बरामद 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है | यह फर्जी दरोगा मास्क चेकिंग के नाम पर लोगो के चालान काट रहा था | इसी दौरान पुलिस को किसी व्यापारी ने फोन करके बताया की एक शख्स  मास्क नहीं लगाने पर लोगो से चालान काटकर पांच सौ रूपए की वसूली कर रहा है | संभवता यह शख्स दरोगा नहीं हो सकता है | पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर जाकर देखा तो बकिये में तथाकथित दरोगा मास्क नहीं लगाने पर चालान काट रहा था | पुलिस ने तुरंत फर्जी दरोगा को अपनी गिरफ्त में ले लिया | पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो  पूरे मामले का खुलासा हो गया | 

आरोपी के पास से  नीली बत्ती लगी ब्रेजा कार बरामद 

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लाखन सिंह पुत्र कुंवर जी थाना पाली मुकीमपुर , जिला अलीगढ बताया | आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह वर्तमान में सनराइज पीटू 2 कॉलोनी बरेली में रहता है | पुलिस ने आरोपी लाखन सिंह के पास गाजियाबाद से चोरी की गई ब्रेजा कार को भी बरामद किया है | आरोपी के पास से बरामद कार पर पुलिस कलर किया हुआ है| पुलिस के मुताबिक आरोपी कार पर नीली बत्ती लगाकर फर्जी दरोगा बनकर रोड किनारे वाहन चेकिंग किया करता था | 

फर्जी दरोगा निकला रिटायर्ड फौजी 

फर्जी दरोगा लाखन सिंह पूर्व सैनिक है | लेकिन गलत संगत में आकर उसने  पुलिसकर्मी बनकर लोगो से अवैध वसूली करना शुरू किया था | फिलहाल पुलिस आरोपी लाखन का पूरा इतिहास जुटाने में लगी है | 

एसपी सिटी ने कहा आरोपी पर होगी सख्त कार्यवाही 

एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि 19 जून को बिथरी पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली एक शख्स मास्क नहीं लगे होने पर 500 -500 रूपए का चालान काट रहा है | उसका व्यवहार पुलिसकर्मी जैसा लग नहीं रहा है | पुलिस सूचना को सही मानते हुए आरजी नगर में डोहरा रोड़ से मास्क चेकिंग करते हुए फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस को आरोपी के पास पुलिस के स्टीकर लगी ब्रेजा कार , फर्जी दस्ताबेज बरामद हुए है | साथ ही आरोपी के पास से बरामद हुई कार गाजियाबाद से चोरी हुई कार हुई निकली है | आरोपी ने अपना मूल जिला अलीगढ को बताने के साथ वर्तमान निवास बरेली जिले को बताया है | आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज