मामूली कहासुनी में तीन दोस्तों ने मिलकर की थी नाबालिग लड़की की हत्या,हत्यारोपी गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। थाना शाही क्षेत्र में हुई नाबालिग लड़की की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के संबंध में नाबालिग के गांव के ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 12 जून को थाना शाही क्षेत्र के गांव चकदाह में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि नाबालिग के गांव के तीन लोगों ने हत्या की है।

मामूली कहासुनी में तीन दोस्तों ने मिलकर की थी नाबालिग लड़की की हत्या,हत्यारोपी गिरफ्तार


नाबालिग का खेत पर वीरेंद्र से हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक हत्या की पीछे की वजह यह थी कि नाबालिग के खेत के पास पापुलर के पेड़ को छांट रहे वीरेंद्र से किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। इसी विवाद में वीरेंद्र ने नाबालिग लड़की के सिर पर वांका मार दिया , जिसके चलते नाबालिग युवती बेहोश होकर गिर गई। इसी दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर बैठे वीरेंद्र के दोस्त केशव और तुलाराम पहुंच गए तब दोनों ने कहा कि यह बचेगी नहीं इसे निपटाने में ही फायदा है। इसके बाद तीनों आरोपियों ने डंडे से पीटकर नाबालिग की हत्या कर दी। वही मामले के छिपाने के लिए नाबालिग की पेंट को नीचे खिसका दिया ताकि पुलिस और गांव वाले भ्रमित हो जाये। बाद में तीनों अभियुक्तों ने गांव के एक खेत मे नाबालिग का शव छिपा दिया।


एसएसपी बरेली ने किया घटना का खुलासा

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की के बेरहमी से हत्या करने करने वाले तीन शातिर हत्यारों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने यह भी बताया कि नाबालिग लड़की का वीरेंद्र नाम के युवक से पापुलर की लकड़ी काटते समय विवाद हुआ था इसी विवाद में वीरेंद्र ने नाबालिग के सिर पर वांका मार दिया बाद में वीरेंद्र के दोस्तों ने नाबालिग को निपटाने की सलाह देते हुए नाबालिग को वांका और डंडे की मदद से हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को फरीदापुर के भट्टे के पास गिरफ्तार किया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज