बरेली : युवक  ने दूसरे  समुदाय की युवती से की शादी , अब युवती पति की सुरक्षा के लिए लगा रही गुहार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल हो रहा है | यह वायरल वीडियो हाफिजगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां अलग अलग समुदाय से सम्बन्ध रखने वाले युवक युवती ने हिन्दू रीति रिवाज से अपना विवाह रचाया है साथ ही एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एक पत्र  लिखा है|  एक वीडियो में युवती किसी को परेशान न करने की पुलिस से गुहार लगा रही है ।तो वहीं घर वालों ने प्रेमी के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है| 

प्रेमी युगल परिवार के विरोध के बाद हुआ अचानक फरार 

 बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के रिठौरा कस्बे में रहने वाला  एक युवक  का उसके ही मोहल्ले में रहने वाले दूसरे समुदाय की  युवती  से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था | दोनों एक दूसरे से  प्यार करते हैं और एक  साथ  रहना चाहते है | परिवार वालों को  कुछ दिन पहले दोनों  के रिश्ते के बारे में पता चला तो दोनों पर मिलने जुलने पर पहरा लगा दिया , मौका पर  प्रेमी जोड़ा फरार हो गया |   प्रेमी सुखपाल ने अपनी प्रेमिका से 20 जून के आसपास  हिन्दू   रीति  रिवाज से शादी कर ली | वही  हाफिजगंज  थाने में प्रेमी सुखपाल और उसके दो दोस्तों के खिलाफ युवती  को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया| 

पुलिस ने युवती के परिवार की शिकायत पर किया मुकदमा दर्ज 

 प्रेमी जोड़े के घर से फरार होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर ही रही थी | इसी दौरान प्रेमी जोड़े का हिंदी रीति रिवाज से शादी करते हुए का  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ | वायरल वीडियो में युवती युवक   हिंदू रीति रिवाज  शादी करते नजर आ रहे है |जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े द्वारा सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसएसपी के नाम एक पत्र भी वायरल हो रहा है | फिलहाल एसएसपी ने वायरल पत्र के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है |  एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया  ने कहा कि लड़की के भाई की तरफ से सुखपाल और उसके सो अन्य साथियों के खिलाफ लड़की को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया । पुलिस दोनों बरामदगी के लिए प्रयास  रही है  ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज