फरीदपुर अग्निकांड परिजनों को योगी सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।  फरीदापुर अग्निकांड में पांच लोगो की मौत के मामले में योगी सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को पांच लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। यह मुआवजा स्थानीय प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार को दिया जाएगा ।

घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार   आज  एसएसपी  घुले सुशील चन्द्रभान के साथ  तहसील फरीदपुर कस्बे में आगजनी में पांच लोगो की मौत की जानकारी होते ही घटना स्थल का  जायजा लिया। साथ ही बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने  भी घटना स्थल पर पहुंचे ।

 

 

मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि मृतक अजय गुप्ता हलवाई का कार्य करते थे और उनकी पत्नी अनीता गुप्ता गृहणी थीं, जिनके नाम जमीन है और इनके बच्चे प्राईवेट स्कूल में पढ़ते थे। परिवार के पास राशन कार्ड भी था। फिलहाल पॉंचों मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं पुलिस के द्वारा जांच से सम्बन्धित अन्य कार्यवाही की जा रही है।

 

 

घटना पर  मुख्यमंत्री योगी  ने भी गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के लिए अपनी संवेदनायें व्यक्त की है और सरकार की तरफ से 5 लाख रूपए की मुआवजा धनराशि जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को दी जा रही है। साथ ही साथ मृतको के दाह संस्कार का खर्च भी जिला प्रशासन को वहन करने के लिए कहा गया है।घटना स्थल पर निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिनेश, अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण), उप जिलाधिकारी फरीदपुर व क्षेत्राधिकारी फरीदपुर उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज