बदायूं में बड़ा हादसा : श्रद्धालओं से भरी ट्रेक्टर ट्राली को डीसीएम ने मारी टक्कर , एक बच्ची सहित 6 लोगों की मौत , 14 घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता

यूपी के बदायूं में गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्बालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास  एक डीसीएम ट्रक ने टक्कर मार दी  जिसमें  6 लोगों की मौत के साथ 14 अन्य  लोग घायल हो गए | सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया  साथ ही  मृतकों के शवों को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

मंगलवार को बदायूं  (badaun (  के राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास डीसीएम ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ट्रक भी पलट गया ट्रैक्टर ट्राली के नीचे श्रद्धालु दब गए जिससे 6 की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि  ट्रैक्टर ट्राली में श्रद्धालु गंगा स्नान करके अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है श्रद्धालु थाना मूसाझाग क्षेत्र के औरामई गांव के रहने वाले हैं। मरने वालों में 4 महिलाएं,एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है।

 

 

एसएसपी  डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि बदायूं के कछला घाट के पास एक ट्रेक्टर ट्राली आ रही थी जिसमें कुछ महिलाएं बच्चे थे | पीछे से ट्रेक्टर ट्राली को एक डीसीएम ने टक्कर मारी है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है | घटना में 14 लोग घायल भी है | एक्सीडेंट करने वाले को पकड़ लिया गया है | आगे की कार्रवाही जारी है |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज