हमेशा याद आएंगे प्रशांत :कोरोना संक्रमण से वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत सक्सेना की हुई मौत

SHARE:

बरेली |  कई चैनलों को लांच कराने वाले  वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत सक्सेना अब इस दुनिया में नहीं रहे | प्रशांत  सक्सेना की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई | प्रशांत बरेली के फरीदपुर तहसील के रहने वाले थे | प्रशांत का कुछ दिनों से  दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था|  जहां देर रात प्रशांत ने अपनी  अंतिम  सांस ली है | प्रशांत सक्सेना ने  मीडिया की शुरुआत बरेली जिले की तहसील  फरीदपुर से प्रिंट मीडिया में पंजाब केसरी अखबार के साथ अपना पहला कदम बढ़ाया था उसके बाद प्रशांत ने यूपी न्यूज़ चैनल में अपनी नई पारी की शुरुआत की थी  | प्रशांत ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा | प्रशांत ने पिछले कुछ सालों में अमर उजाला , प्राइम टीवी के साथ कई अन्य चैनलों को अपनी सेवा दी थी | प्रशांत बरेली के साथ दिल्ली के पत्रकारिता जगत में  काफी लोकप्रिय थे | प्रशांत की  मौत की खबर से उनके चाहने वाले बेहद दुखी है | सभी का प्रशांत के बारे में कहना है कि उन्होंने  कभी यह नहीं सोचा था कि प्रशांत इतने जल्दी हम सब को छोड़कर चले जायेंगे | फिलहाल प्रशांत के बारे में जानकारी यह भी है कि वह जल्द मुंबई के एक बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए थे और कुछ विशेष मीडिया के क्षेत्र में लाने की तैयारी में थे | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!