स्कूल से घर लौट रही छात्रा को  ट्रक ने रौंदा ,  अस्पताल ले जाते समय छात्रा की हुई मौत ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  मीरगंज थाना क्षेत्र  के चुरई दलपतपुर के पास गुरुवार को बेकाबू ट्रक ने नाबालिग छात्रा को कुचल दिया।  जिसके चलते छात्रा की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई।  घटना स्थल पर पब्लिक का आक्रोश देख मौका पाकर ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। मीरगंज के स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज में कक्षा 6 की छात्रा तनु पांडेय (12) पुत्री कुलदीप पांडेय निवासी मनकरा गुरूवार को अपने भाई अंकित पांडेय के घर जा रही थी। वह चुरई दलपतपुर चर्च के पास पहुंची, तो इसी बीच पीछे से आ रहा गल्ला से भरा ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुंचे चाचा रोहित पांडे ने एंबुलेंस मंगाकर इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में ही तनु ने दम तोड़ दिया ।घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई।

 लोगों को आता देख चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। खेतों में काम कर रहे  ग्रामीणों में ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले  गई ।उधर छात्रा की मौत की सूचना परिवार में पहुंचने पर कोहराम मच गया।इंस्पेक्टर ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज