स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर , 6 बच्चे घायल, दो की हालत नाजुक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी । इस घटना में 6 स्कूली बच्चे घायल हो गए जिसमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह सेंट पीटर स्कूल का ड्राइवर बस रोककर बस में बच्चों को बैठा रहा था तभी पीछे से ट्रक ने बस को टक्कर मार दी , टक्कर लगते है बस में हड़कंप मच गया। घटना में 6 से अधिक बच्चे घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से  बच्चों को बस से निकाला और इलाज के लिए भेजा। वही घटना की जानकारी होते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचने लगे थे।

बहेड़ी पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 06:45 बजे के आप पास चौकी सिरसा क्षेत्र में सितारगंज किछा रोड पर एक्सीडेंट में सेंट पीटर स्कूल किछा की बस में सवार करीब 6 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से 2 गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को परिजनों द्वारा किछा अस्पताल ले जाया गया है।एक्सीडेंट उस समय हुआ, जब बस का चालक बस रोककर बस में बच्चों को बैठा रहा था तभी पीछे की तरफ से आ रहे ट्रक की स्कूल की बस से टक्कर हो गई।ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कराया गया है। ला एण्ड आर्डर संबंधी कोई समस्या नहीं है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज