
बदायूं के मालपुर ततेरा गांव में टाड़ पर फांसी पर लटका हुआ एक युवक का शव मिला, परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।गुरुवार को बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के मालपुर ततेरा गांव में सत्यवीर पुत्र प्रेमपाल टाड़ पर फांसी पर लटका हुआ शव मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सतवीर सुन्दरनगर थाना इस्लामनगर का रहने वाला था।
Author: cradmin
Post Views: 45




