सांडो के लड़ाई से एक कार के टूटे शीशे, कई मोटरसाइकिले हुई क्षतिग्रस्त

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। नगर के मोहम्मदपुर चौराहे पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। सांडो की इस लड़ाई में वहां से गुजर रही एक कार के शीशे टूट गए जबकि वहां खड़ी कुछ मोटरसाइकिल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान सांडो को अपनी ओर आता देख लोग इधर उधर भागने लगे।पिछले कुछ समय से नगर के लोग और राहगीर आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी से काफी परेशान हैं। नगर के ज्यादातर सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु किसी भी वक़्त राहगीरों पर हमला बोल देते हैं जिस कारण अफरातफरी का माहौल हो जाता है।

 

 

 

नगर की सड़कों में घूम रहे मवेशी आये दिन आपस में भिड़ जाते हैं और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं जिससे सड़क से वाहन लेकर निकलने वाले वाहन चालक भी घायल हो जाते हैं, लेकिन इसके बाबाजूद नगर पालिका का इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं है। आवारा पशु सड़कों पर झुंड बनाकर बैठ जाते हैं जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। लोगों का कहना है कि सब्जी की दुकान, ठेलों के आसपास पशुओं का ज्यादा जमावड़ा रहता है और सब्जी व फल खरीदने आने वाले ग्राहकों को आवारा पशु कई बार घायल कर चुके हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज