
भीम मनोहर
बरेली। सपने सब देखते है । लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए सब कड़ी मेहनत नहीं करते है। लेकिन बरेली में एक ऑटो रिक्शा चालक जो दिन में 6 से 8 घंटा ऑटो रिक्शा चलाने के बाद अपनी पढ़ाई करता है | ताकि वह अपना और अपने परिवार का दरोगा बनकर सपना पूरा कर सके | दरससल नवाबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला राजकुमार उर्फ राजू दरोगा बनना चाहता है उसके लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहा है | इस प्रयास की कड़ी में उसने बरेली शहर के राजेंद्र नगर में स्थित मैट्रिक्स कोचिंग को ज्वाइन किया है | राजू ने अपनी बातचीत में बताया कि वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है | उसका मकसद है कि वह एसआई बनकर समाजसेवा करे | इसके लिए वह जी जान से मेहनत कर रहा है | उसे यह भी उम्मीद है कि उसकी मेहनत का परिणाम भी सुखद रहेगा | राजू ने बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक है और वह अपने काम के समय में से समय निकालकर कोचिंग के लिए पहुंचता है और कोचिंग के समय के बाद फिर वह अपने सवारियों की तलाश में निकल जाता है |राजू ने यह भी बताया कि उसकी उम्र लगभग 21 वर्ष है और उसके तीन बच्चें भी है | वही उसके पिता होमगार्ड भी कुछ समय तक रह चुके है | राजू के साथ कोचिंग करने वाले दीपक बताते है कि राजू पक्की लगन वाला शख्स है | वह दरोगा बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है | जहां तक उसके व्यवहार और अच्छा स्टूडेंट की बात है तो वह दोनों बातों में कुशल है | राजू अक्सर अपने साथ पड़ने वाले बच्चों को अपने ऑटो बैठाकर फ्री में भी लाते है साथ उनका हालचाल भी जानते है | कोचिंग संचालक सुगम अग्रवाल बताते है कि राजकुमार अपना ऑटो लेकर कोचिंग पहुंचता है | शुरू में उसके साथ कुछ दिक्कतें थी लेकिन अब ऐसा नहीं है | वह आम स्टूडेंट की तरह लगन से पढ़ता है | उन्हें भी उम्मीद है कि राजकुमार भविष्य में बेहतर करेगा और लोगो के सामने एक उदाहरण पेश करेगा की कैसे कठिनाइयों के दौर से निकलकर अपने लक्ष्य को भेदा जाता है | वही शाखा प्रबंधक पार्थ अग्रवाल भी ऑटो चालक राजकुमार से प्रभावित है उनका कहना है कि लोग राजकुमार से प्रेरणा ले सकते है |








