संभल : प्रेमप्रसंग में बाधा बन रहे पिता को प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


यूपी की  संभल पुलिस ने दलित किसान की हत्या का खुलासा कर दिया है | पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में  रविवार को खुलासा करते हुए किसान की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के साथ  आलाकत्ल भी बरामद किया है | बताया जाता है कि  प्रेमप्रसंग में बाधा बन रहे पिता की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी | जानकारी के मुताबिक 17/18 नवंबर की मध्यरात्रि को असमोली थाना के गांव भूड़ा बेगमपुर में  दलित किसान नौबत सिंह जाटव की धारदार हथियारों से काटकर उसके घर में हत्या कर दी गई थी |  मृतक की पत्नी ने दूसरे समुदाय के पांच लोगों के खिलाफ पुराने विवाद में हत्या करने की रिपोर्ट  लिखाई थी | पुलिस ने जब मामले की जाँच की तो मामला कुछ और ही निकला | पुलिस के मुताबिक  अनुसार  मृतक नौबत सिंह की लड़की का राहुल नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चला रहा था जिसका नौबत सिंह विरोध करता था जिसके बाद उसकी लड़की ने अपने प्रेमी से धारदार हथियारों से अपने पिता की हत्या करा दी | पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गया चाकू गढांसा और खून से सने कपड़े बरामद कर दोनों हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया | 

एसपी  चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली थाना के गांव भूड़ा बेगमपुर में 17 /18 नवंबर की मध्य रात्रि को  किसान नौबत सिंह जाटव की उनके के ही घर में  चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी | इसमें मृतक की पत्नी की तहरीर पर पड़ोस के गांव के चार लोगों को नामजद किया गया था | खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया | पुलिस की पूछताछ में पता चला की सभी नामजद पुलिस की जाँच में निर्दोष  है | कोई भी  नामजद  घटना के समय मौके पर नहीं था |  आगे की पूछताछ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया | इसमें एक युवक राहुल जाटव है जिसका मृतक की बेटी से प्रेमप्रसंग चल रहा था | मृतक इस बात से नाराज चल रहा था |  मृतक की बेटी ने अपने पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी | बाद में मृतक की बेटी और उसके प्रेमी ने  हत्या की घटना को अंजाम दिया | दोनों हत्यारोपी को कोर्ट के सामने  पेश किया जा रहा है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज