संदिग्ध हालात में मिले दो सगी बहनों के शव , पुलिस मामले के खुलासे में जुटी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पीलीभीत | बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव जसौली में शौच के लिए गई दो सगी बहनों के शव मिलने से सनसनी मच गई | मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया | यहां तक आईजी राजेश कुमार पांडेय खुद घटना स्थल के लिए बरेली से पीलीभीत के लिए रवाना हो गए |स्थानीयों के अनुसार देर रात दोनों बहनें  शाैच काे निकली थी, एक लड़की का शव देर रात पड़ा मिला था जबकि  दूसरी का शव सुबह पेड़ से लटका मिला,दाेनाे लड़कियों के गले पर  चोट के निशान भी मिले है | सूचना पर पुलिस ने दाेनाे शवाे काे कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है | जानकारी के मुताबिक थाना बिलसंडा के विलासपुर की रहने वाली एक महिला अपनी दाे लड़कियाे के साथ  गांव जसाैली मे कई महीनों से ईट भठ्ठे पर काम करती है | परिजनाे की माने ताे देर रात दाेनाे बहने  शाैच काे निकली थी काफी देर हो  जाने के बाद जब दाेनाे बापस नही पहुंची  तब परिजनाे ने उनकी  तलाश शुरू शुरु की | सबसे पहले भठ्ठे  के पास बीती रात  अशिका का मृत अवस्था मे शव मिला,जिसके बाद आज सुवह तड़के पूजा का शव पेड़ से लटका मिला,दाेनाे बहनाे का शव देख परिजनाे मे काेहराम मच गया | जैसे मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए |  एसपी जयप्रकाश ने बताया कि कासिमपुर में एक भट्टा है जहां दोनों सगी बहनें काम करती थी | दोनों के शव मिले है | दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है | फिलहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है | पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज