शाहजहांपुर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 97 आरोपी गिरफ्तार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शाहजहांपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है ।इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में विभिन्न थानों में 24 घंटे के अंदर 97 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।  सम्बन्ध में सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कच्ची शराब और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए वांछित चल रहे अपराधी और कच्ची शराब निकालने वालों सहित अवैध असलहा की तस्करी करने वालों को भी इस अभियान में गिरफ्तार किया गया है|

 

इस अभियान के तहत 24 घंटे के अंदर 97 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । सीओ सदर ने बताया एसपीएस आनंद के निर्देश पर जिले के सभी थानों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज