शराब के नशे में कहासुनी ने ली जान – धारदार हथियार से हमला कर की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । फरीदपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दो लोगों के बीच मामूली कहासुनी ने खूनी मोड़ ले लिया। शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।

घटना थाना फरीदपुर क्षेत्र की है, जहाँ इलियास और जाहिद नामक दो व्यक्ति साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि जाहिद ने आवेश में आकर इलियास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल इलियास को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी जाहिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली सुश्री अंशिका वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा,

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों शराब पी रहे थे और उसी दौरान आपसी कहासुनी में हत्या की वारदात हुई है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलियास और जाहिद पहले भी कई बार आपस में बहस कर चुके थे, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज