राहुल और प्रियंका गांधी की महापंचायतों का कोई असर नहीं : सूर्य प्रताप सिंह

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

भीम मनोहर

बरेली- उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बरेली पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में कही कृषि आंदोलन नहीं चल रहा है। कुछ लोग बैठे हुए है । उनका काम ही विरोध करना है। हमारा काम काम करना है। हमारा काम जमीन पर दिखाई दे रहा है। इसी दौरान कृषि पंचायतों के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के महापंचायतों के निकम्मेपन की वजह से आज किसानों की यह हालत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी और उनके परिवार की पूर्व सरकारों की वजह से किसानों की यह हालत हुई है। अगर कांग्रेस काम करती तो किसान गरीब नहीं रहता और ना ही आत्महत्या के लिए विवश होता । योगी और मोदी ने उत्तर प्रदेश के किसानों को कठिनाइयों से निकाला है । किसान अब आगे की ओर बड़ रहा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज