रामपुर से उत्तराखंड जा रही मिनी बस पेड़ से टकराई , एक की मौत 10 घायल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

रामपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो जाने के चलते मिनी बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है जहां कई की हालत  गंभीर बताई गई है।

 रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र स्थित बाजपुर मार्ग पर मिनी बस उत्तराखंड की ओर जा रही थी तभी अचानक से चालक को नींद की झप्पी आ गई जिसके चलते मिनी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई इस बस में चालक सहित कुल 11 लोग सवार थे पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फसी सभी सवारियों को वहां से निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाएगा जहां पर चिकित्सकों ने 1 को मृत घोषित कर दिया बताया गया है ।यह सभी लोग दिल्ली से मिनी बस में सवार होकर उत्तराखंड जा रहे थे ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज