
अशोक गुप्ता
बरेली | भोजीपुरा क्षेत्र में भाई व भतीजों ने मिलकर अपने चाचा तोताराम (50 )वर्ष को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।देर रात उपचार के दौरान तोताराम (50 )वर्ष की मौत हो गयी।मृतक के पुत्र कांता प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।भोजीपुरा इलाके के गांव जोगीठेर निवासी कांताप्रसाद और उसके पिता तोताराम के बीच कल मंगलवार की शाम आठ बजे विवाद हो रहा था। तभी तोताराम के बड़े भाई बांधूराम कश्यप और उनके पुत्र रमेश को लगा कि तोताराम और कान्ता प्रसाद उन्हें गालियां दे रहे हैं।इसी शक पर बांधूराम ने अपने पुत्रो की मदद से अपने छोटे भाई तोताराम व भतीजे कांताप्रसाद के ऊपर हमला वोल दिया। उन्हें बचाने आई तोताराम की पत्नी बिट्टो देवी व पुत्र बधू रजनी को भी.लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया।हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
तोताराम व उसके पुत्र कान्ता प्रसाद को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।उपचार के दौरान जहां मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र कांता प्रसाद ने बताया उनके ताऊ बाधूराम और उनके पुत्र खेतों व घरों के विवाद को लेकर हमें सताते रहते थे । इसी पर दुश्मनी निकालने का यह लोग मौका देख रहे थे । मंगलवार की शाम हमारे साथ अनहोनी कर ही दी । भोजीपुरा थाना पुलिस ने मामले की आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।मृतक के पुत्र की तहरीर पर भोजीपुरा पुलिस ने रमेश ,श्रीपाल ,जोगराज, बांधूराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा मनोज कुमार ने बताया कि गालियां देने के शक में सगे बड़े भाई ने अपने पुत्रो की मदद से पिटाई की थी।




