
बदायूं : सीएम योगी ने बढ़ते हुए कोरोना के संक्रमण को देखते हुए साप्ताहिक लॉकडाउन का फैसला है | इसी के मद्देनजर बरेली मंडल के बरेली , पीलीभीत ,शाहजहांपुर , बदायूं जिले में भी साप्तहिक लॉक डाउन है | बदायूं संवाददाता पंकज गुप्ता के शहर का जायजा लिया | पंकज ने पाया कि शहर की सड़के पूरी तरह सुनी है | जहां पैर रखने की जगह नहीं होती थी आज वहां लोग दूर दूर तक नहीं है | शहर की सभी गतिविधियां पूरी तरह से बंद है | वही पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं को बनाने में जी जान से जुटे हुई है | पुलिस ऐसे लोगो से भी सकती से निपट रही है जो मौज मस्ती के लिए घर से बाहर घूमने निकले है | बदायूं की जनता सरकार के फैसले को पूर्ण समर्थन दे रही है ताकि कोरोना का संक्रमण रोका जा सके | वही लोगो ने सभ्य होने का परिचय होने के साथ सरकार की मंशा के अनुरूप खुद को घर में बंद रखा है | ताकि वह खुद और अपने शहर वासियों को कोरोना के संक्रमण से दूर रख सके |









