फतेहगंज पश्चिमी में बचा बड़ा हादसा : अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलटी , पांच लोग हुए घायल ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  फतेहगंज पश्चिमी में  बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे  नेशनल हाईवे 24 पर राधाकृष्ण मंदिर के पास बरेली की ओर से से फतेहगंज पश्चिमी की ओर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। पीछे से आ रही कार पिकअप में घुस गई।जिस कारण चालक समेत कार में बैठे पांच लोग घायल हों गये।पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से खिरका सीएचसी भेज दिया।कार चालक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया।जबकि बाकी चार लोग केवल चोटिल होने के कारण प्राथमिक उपचार के कारण घर चले गए।दोनो वाहन  को पुलिस ने थाना पर खड़ा कर रखा है।

जानकारी के मुताबिक एक पिकअप जो बरेली से खाली आम की क्रेट लेकर रामपुर की तरफ जा रही थी। नींद की झपकी आने के कारण राधा कृष्ण मंदिर के पास वह डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। उसी समय पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर पीछे से पिकअप में घुस गई।जिससे कार में बैठे चालक समेत पाँच लोग घायल हों गये।जिला मेरठ के किठौर निवासी चालक नूर मोहम्मद गंभीर  रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस के द्वारा खिरका सीएचसी भेज दिया। चालक नूर मोहम्मद गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बाकी चार लोग प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर चले गए।पिकअप के चालक और हेल्पर फरार हो गए। पुलिस ने कार और पिकअप को थाना पर खड़े कर लिए है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज