प्रेमिका के घर के सामने आग लगाने वाले शख्स की हुई मौत, युवती युवक थे प्रेमप्रसंग में

SHARE:

प्रेमिका के घर के सामने आग लगाने वाले शख्स की हुई मौत, युवती युवक थे प्रेमप्रसंग में
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण घटना की जानकारी देते हुए 

बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने जाकर खुद को आगी लगा दी थी ।जिसको गम्भीर हालत में पुलिस ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां युवक का उपचार चल रहा था ।आज युवक की इलाज़ के दौरान मौत हो गई ।जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।वही एस एस पी बरेली रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शादीशुदा युवक युवती को जानता था और दोनो की फोन पर पर बातें भी होती थी दोनो ही बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे ।दो दिन पहले युवक ने युवती के रिश्तेदारी में बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के जोखनपुर गांव में जाकर उसके घर के सामने अपने ऊपर आग लगा ली थी जिसके बाद घटना पर मौजूद लोगों ने युवक के शरीर में लगी आग को बुझाकर पुलिस को सूचना दी ।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां पर आज इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी ।वही म्रतक की ओर से बहेड़ी कोतवाली में तहरीर दी गई थी जिसने उसनेलड़की वालों पर युवक को जलाकर मारने का आरोप लगाया था ।एस एस पी ने बताया कि पुलिस की जांच में युवक द्वारा खुद आग लगाने के साक्ष्य पाए गए है । जिसके बाद 307 धारा को हटाया जाएगा ।वही म्रतक युवक के लाश का पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद युवक के लाश को परिजनों को दे दिया जायेगा।मामला दो समुदायों का होने कारण पुलिस किसी भी चीज़ को हल्के में नही लेना चाह रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!