पुलिस ने दो फरार आरोपियों को भेजा जेल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।दो अलग अलग मामलों में दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।इलाके में एक गाँब से एक साल पहले बाजार गयी  किशोरी को थाना इज्जतनगर के गाँब अब्दुल्ला पुर निवासी विनोद ने अगवा कर लिया था। किशोरी के पिता ने विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।20 दिन पहले पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। लेकिन विनोद फरार हो गया था। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस विनोद को बाइपास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। दूसरा मामले में भी इलाके एक गांव  में घर अकेली देख युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया था। युवती ने गाँव के ही अनिल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे के धनेटा फाटक से अनिल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज