पीड़ित पिता का दर्द, पहले बहला फुसलाकर ले गया अब दे रहा धमकी ,

SHARE:

बरेली | बहेड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने एसएसपी बरेली को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के ऊपर कार्रवाही की गुहार लगाई है | पीड़ित पिता का कहना है कि उसके विपक्षी उसे और उसकी पुत्री को जान से मार देने की धमकी दे रहे है |

 

थाना क्षेत्र के  एक व्यक्ति ने बताया कि बीती 27 फरवरी को गांव का फुरकान उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फुरकान को जेल भेज दिया था। वही बयान के बाद उसकी पुत्री को उसे सुपर्द कर दिया गया है जिससे आरोपी बौखला गए हैं।

 

युवक का कहना है कि दो दिन पूर्व उक्त आरोपी उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी कि वह उसे व उसकी पुत्री को जान से मार देंगे। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वह खुलेआम धमकी देते हुए घूम रहे हैं। पीड़ित पिता ने एसएसपी के यहां गुहार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!