पत्नी के बाइक की चाबी देने से इंकार करने पर पति ने आत्महत्या का किया प्रयास ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बदायूं |  थाना अलापुर क्षेत्र  में एक  पत्नी द्वारा बाइक की चाबी न देने पर नाराज पति ने  खंडहर में  खड़े पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है | हालांकि क्षेत्र में आत्महत्या करने का प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | पुलिस उस व्यक्ति को भी तलाश कर रही है जिसने आत्महत्या के प्रयास करते समाय वीडियो बनाई है |

जानकारी के मुताबिक  बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के मसूदपुर गांव के रहने वाला अनिल शराब पीने का आदी है और शराब को लेकर पत्नी से अक्सर  विवाद होता रहता है। अनिल ने कहीं जाने के लिए पत्नी से बाइक की चाबी मांग रहा था | पत्नी ने बाइक की चाबी देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज अनिल ने गौतरा रोड पर स्थित एक  खंडहर में अंगोछे से पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किसी ने चौकी पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया। आत्महत्या करने का प्रयास का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया इस मामले में एसपी सिटी प्रवीण कुमार सिंह चौहान ने बताया कि पहले युवक की जान बचाने का प्रयास होना  चाहिए  था ।पुलिस वीडियो बनाने वाले की तलाश कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज