नकवी ने रामपुर में  बनेअमृत सरोवर का निरीक्षण किया , मौके पर कई अधिकारी रहे मौजूद 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

मुजस्सिम खान 

यूपी के  रामपुर में देश का पहला अमृत सरोवर बनने जा रहा है मुख्तार अब्बास नकवी ने मौके पर पहुंचकर इसके निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है।रामपुर के कस्बा पटवाई में 57.33 लाख रुपए की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है यह देश का पहला अमृत सरोवर है जो भविष्य में स्थानीय लोगों के साथ ही देश की जनता को भी आकर्षित करता रहेगा इसे बनाने में ब्लॉक निधि से 27.25 लाख एवं ग्राम निधि से 30 .08 लाख रुपए की धन राशि जुटाई गई है और इसको मई तक पूरी तरह से निर्मित कर लिया जाएगा जिसके बाद मई माह के प्रथम सप्ताह में इसका शुभारंभ किया जाएगा अमृत सरोवर के निर्माण का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने क्षेत्रीय जनता के साथ ही अधिकारियों की भी जमकर तारीफ की है।

कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी स्पीच में कहा कि यहां के लोगों ने और यहां की जनता ने मिलकर बहुत ही मॉडल यह अमृत सरोवर तैयार किया है। मोदी जी का और योगी जी का यह आह्वान है कि पूरे उत्तर प्रदेश में और पूरे देश में अमृत सरोवर इस तरह के बनने चाहिए। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी जी की कल्पना है उनकी कल्पना पर यह अमृत सरोवर हंड्रेड परसट परफेक्ट होगा। सबसे पहली बड़ी बात यह है कि हिंदुस्तान का पहला अमृत सरोवर यह रामपुर के पटवाई में बना है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज