
गिरीश नारायण
उत्तर प्रदेश के नोएडा में दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर दिल्ली में तैनात असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर की पत्नी ने बुद्धवार को जहर खा लिया | महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई | वही महिला के परिजनों का आरोप है कि मृतिका के लिए उसके पति सास ससुर प्रताड़ित किया करते थे | फिलहाल पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है | जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-99 के सुप्रीम टावर में रह रहे एसजीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर की 26 वर्षीय पत्नी हिना ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू कलह के कारण जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। हिना को नाजुक हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए | वही पुलिस ने पति, ससुर और सास को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही आज सुबह हिना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया | पुलिस के मुताबिक हिना सिंगला और अमन सिंगला की 6 माह पूर्व शादी हुई थी है। हिना सीए की पढ़ाई कर रही है। दोनों में किसी बात को लेकर गृहकलेश चल रहा था |हिना की मौसी मीना बंशल का आरोप है कि हिना की शादी में अमन सिंगला को काफी दहेज दिया था, लेकिन हिना का पति अमन खुश नहीं था जिसको लेकर घर में कलेश रहता था | अमन हिना के साथ अक्सर मारपीट भी करता था और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने की कोशिश करता रहता था । इस वजह से परेशान होकर हिना ने जहरीला पदार्थ खाकर खुद की जिंदगी को खत्म कर लिया | ।एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह का कहना है कि दिल्ली में रेवन्यू सर्विस में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर तैनात अमन सिंगला नोएडा से सैक्टर 99 स्थित सुप्रीम टावर के फ्लैट नंबर 301 में रह रहे है। उनकी पत्नी कि अनबन चल रही थी जिसके परेशान हो कर जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है । घटना के संबंध अमन सिंगला के माता पिता को हिरासत में लिया गया है |




