जिला जेल में कैदी ने की आत्महत्या , पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में था बंद ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

कोर्ट ने पिछले माह हत्यारोपी पति को सुनाई थी सजा ,

बरेली। जिला जेल के शौचालय में पत्नी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काटने वाले कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी को एक महीने पहले ही अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से वह परेशान था।भोजीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली फातिमा की 2014 में उसके पति आबिद ने निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से आबिद बरेली की जिला जेल में बंद था। पिछले महीने ही 18 जून को अदालत ने पत्नी की हत्या केस में आबिद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

आबिद बरेली की जिला जेल के अहाते नंबर 2 में बंद था। उसने जेल के शौचालय में पजामे के नारे और जूते के फीते से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल के शौचालय में कैदी के द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी जैसे ही जेल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मजिस्ट्रेट और जेल के अधिकारी भी पहुंच गए। बंदी आबिद के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जेल  अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है।मामले की जांच की जा रही है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज