कुल्ला नदी पर 4 करोड़ की लागत से बनेगा पुल , केंद्रीय मंत्री ने पुल का किया शिलान्यास

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कुल्ला नदी पर 4 करोड़ की लागत से बनेगा पुल , केंद्रीय मंत्री ने पुल का किया शिलान्यासराजेश शर्मा रिपोर्ट 
 बरेली | शीशगढ़ क्षेत्र की कुल्ला नदी पर जल्द 4 करोड़ की लागत से  पुल का निर्माण किया जायेगा | रविबार को केंद्रीय मंत्री श्री संतोष गंगवार और स्थानीय  विधायक डॉ डी सी वर्मा  ने नदी पर पहुंचकर बसई और  धरमपुरा की गोंटिया के वीच वह रही कुल्ली नदी के पुल निर्माण के लिए बिधि विधान से पूजन करने के बाद पुल का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार  के पहुंचने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस मौके केंद्रीय मंत्री संतोष  गंगवार ने कहा कि क्षेत्र  की जनता की परेशानी देख उनकी मांग पर उन्होंने सरकार से इस पुल के निर्माण के लिए लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपया मंजूर कराया था। अव इस पुल का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस पुल के बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगो को फायदा होगा। आपको बता दे कि कई  गांवों के वीच वह रही कुल्ली नदी पर पुल बनबाने की ग्रामीण वर्षों से मांग करते आ रहे थे |  लेकिन किसी भी पूर्व सरकारों ने  ग्रामीणों की सुध नही ली। आखिरकार  विधायक डीसी वर्मा के प्रयास रंग लाये और शासन ने पुल निर्माण की मंजूरी दे दी | ग्रामीणों का यह भी कहना है भाजपा सरकार बनने के बाद उनकी मांग पर विधायक और  केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पहल पर  उनकी मेहनत रंग लाई और साढ़े 4 करोड़ की लागत से पुल निर्माण होने की मंजूरी  शासन से मिल गई । इस अवसर पर अनिल गंगवार,निवर्तमान जिलापंचायत, सदस्य मंजू कोरी,सतीश गंगवार सहित भाजपा  के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज