किसानों पर आग आफत बनकर टूटी ,22  बीघा फसल जलकर हुई राख 

SHARE:

राजकुमार 


फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव अगरास कर जंगल मे सोमवार को शाम कर समय गांब के ही रामबाबू के दस बीघा पके हुए  गेहूं के खेत मे अचानक आग लगने से गेँहू जलकर राख हो गया। इसके अलावा पास के ही छह बीघा खेत मे खड़ा गन्ना भी जलकर खाक हो गया। राहगीरो की सूचना पर पहुँचे ग्रामीणों ने पहले बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।लेकिन जब विकराल आग पर बाल्टियों से पानी डालकर काबू पाना मुश्किल हुआ तो बोरिंग पर इंजन लगाकर पानी निकालकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया तब तक रामबाबू,घनश्याम,जोगराज का करीब 16 बीघा गेँहू स्वाहा हो गया। इस दौरान ग्रामीणों की सूचना के बाबजूद दमकल आग बुझाने गांब नही पहुंची।जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!