कासगंज के दो युवक कछला  में डूबे, एक को गोताखोरों ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के कछला माँ भागीरथी गंगा घाट पर गंगा स्नान करते दो युवक डूब गये । गंगा घाट पर मौजूद गोताखोरों ने डूब रहे युवको में से एक को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरा युवक डूब गया जिसको पुलिस व गोताखोर गंगा में तलाश रहे हैं ।

बुधवार की सुबह सात बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के माँ भागीरथी कछला गंगा घाट पर जिला कासगंज ग्राम नगला बरी निवासी  योगेश (21) पुत्र रूप किशोर व इसी गांव का रवि (19) पुत्र ओम प्रकाश गंगा स्नान करने कासगंज से रेलगाड़ी द्वारा कछला आये थे । गंगा स्नान करते दोनो युवक डूबने लगे । डूब रहे युवको ने शोर मचा दिया । शोर – शराबा की आवाज सुन गंगा घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और गंगा में डूब रहे रवि को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक योगेश गंगा में डूब गया । युवकों के गंगा में डूबने की सूचना मिलने पर पहुंची कछला चौकी पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे दूसरे युवक योगेश को तलाश रही है। युवक के गंगा में डूबने की जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते गंगा घाट पर पहुंच गये है। युवक के गंगा में डूबने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज