
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा के बगिया वाले मां काली मंदिर से अखंड ज्योति लेकर भक्त पूर्णागिरि माता के दरबार के लिए पदयात्रा करते हुए रवाना हो गए।कस्बा के मोहल्ला माली में बने बगिया वाले प्राचीन महाकाली मंदिर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 29 वीं अखंड ज्योति मां पूर्णागिरि माता के दरबार को पदयात्रा करते रवाना हुई। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे महंत कृष्णपाल ने बताया कि बगिया वाले प्राचीन महाकाली मंदिर में प्रथम नवरात्रि को जो प्रचंड करने के बाद रामनवमी के दूसरे दिन मां पूर्णागिरि वाली माता के दरबार को सभी भक्तों मिलकर पदयात्रा करते हुए जाते हैं। पदयात्रा में अमन सिंह, राजा रस्तोगी, कोविंद भारद्वाज, अमन भारद्वाज, मुकेश मौर्या, राजीव भास्कर के साथ आदि भक्तगण पदयात्रा में शामिल हुए।
Author: cradmin
Post Views: 31




