हज यात्रा : भारतीय उमराह यात्रियों के लिये वीज़ा मिलना शुरू

SHARE:


हज और उमराह के  यात्रियों के लिए सऊदी मंत्रालय ने वीजा देने की घोषणा की है | घोषणा के तहत अब भारत,पाकिस्तानी और मिस्र के उमराह यात्रियों के लिए वीजा जारी भी कर दिये है| जानकारी के अनुसार, उमराह वीजा भारत ,पाकिस्तान, और मिस्र के लिए जारी किया जाएगा और इन देशों के इच्छुक उमराह यात्री अब सीधे सऊदी अरब के मक्का शरीफ और मदीना शरीफ़ में प्रवेश कर सकते हैउमराह यात्री जिनके पास कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराकें लगी,हालांकि,उमराह यात्रियों को सऊदी में आने के 48 घंटे बाद तीन दिन के लिए क्वारंटाइन  और आर.डी पी.सी.आर टेस्ट देना होगा।

Advertisement

pammi varsi
इससे पहले, हज और उमराह के सऊदी मंत्रालय ने 18 से 50 वर्ष की आयु के लोगों के लिए विदेशी मुसलमानों के लिए उमराह परमिट सीमित कर दिया था| बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने  बताया कि सऊदी अरब सरकार ने उमराह वीज़ा शुरू कर दिया है,उमराह के लिये जल्द गाइडलाइंस जारी करेगा,वीज़ा मिलने से उमराह टूर ऑपरेटर में खुशी का मौहोल हैं,आपको बता दे कि पिछले 2 सालो से उमराह यात्रा भारत से बंद हैं अब सउदी की तरफ से वीज़ा मिलने शुरू हुए है, सऊदी अरब सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक ही भारत से उमराह यात्रा पर आजमीन मक्का शरीफ और मदीना शरीफ जाएंगे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!