सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत , एक गंभीर रूप से घायल 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया |  घायल को बरेली के निजी  अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना है , जहां घायल की हालत गंभीर बनी हुई है | जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला सकलैन नगर निवासी साजिद पुत्र अब्दुल वहीद व मदार नगर निवासी खतीक मोटरसाइकिल से बरेली से बहेड़ी की तरफ आ रहे थे।  जैसे  बाइक सवार बरेली-पुलभट्टा फोरलेन मार्ग पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जादौपुर के पास पहुंचे ही थे कि  उनकी मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पोल से टकरा गई।

 

हादसे मे दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसपर उन्हे प्राइवेट एम्बुलेंस से बरेली के अस्पताल मे इलाज के लिए ले जाया गया। हादसे मे घायल हुए साजिद (35 वर्ष) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि खतीक का अस्पताल मे इलाज चल रहा है। साजिद की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज